फैक्ट चेक: अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से PM मोदी ने नहीं की मुलाकात, वायरल दावा निकला फर्जी

अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से PM मोदी ने नहीं की मुलाकात, वायरल दावा निकला फर्जी
पीएम मोदी ने हॉस्पिटल जा कर सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की है। लोग एआई तस्वीर के जरिए फेक न्यूज फैला रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी भी अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से फैल रही है। इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल जाकर सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। वायरल तस्वीर में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर एआई की मदद से जनरेट की गई है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Sampat Devi Pal' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज नरेंद्र मोदी अपने विपक्षी पार्टी से हॉस्पिटल में मुलाकात किया।

यह भी पढ़े -क्या MP के ग्वालियर में बालिकाओं को परिजनों की अनुमति के बगैर HPV वैक्सीन लगाई गई? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद हमने एआई डिटेक्टर टूल की सहायता लेना सही समझा। हाइव मॉडरेशन के मुताबिक, क्लिप 99 प्रतिशत एआई की मदद से बनाई गई है।

यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में हुए हमले से वीडियो का नहीं कोई संबंध, 2020 की घटना अब हो रही वायरल

Created On :   2 April 2026 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story