- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कंगना रनौत ने नहीं दिया भारत के...
फैक्ट चेक: कंगना रनौत ने नहीं दिया भारत के खिलाफ विवादित बयान, एडिटेड वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में ऐसा दिखाया जा रहा है कि उन्होंने भारत को “भूखा-नंगा” कहा है। इसी बात को लेकर लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने देश का अपमान किया है। लेकिन यह दावा सही नहीं है। जांच में पता चला कि वीडियो को काटकर और एडिट करके फैलाया गया है। असली वीडियो में कंगना रनौत फिल्म ‘धुरंधर-2’ के बारे में बात कर रही थीं। वह कह रही थीं कि पहले फिल्मों में भारत को गलत तरीके से गरीब और कमजोर दिखाया जाता था। अब नई फिल्मों में देश की अच्छी और मजबूत तस्वीर दिखाई जा रही है। यानी उन्होंने भारत को बुरा नहीं कहा, बल्कि पुरानी सोच की बात समझाई थी। वायरल वीडियो अधूरा और भ्रामक है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sushil Patel' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि भारत जो है एक भूखा नंगा एक ऐसी जगह है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस पर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें एएनआई के एक्स अकाउंट का एक्ट्रेस का वीडियो मिला। वह मीडिया से बोर रही हैं कि यह एक भव्य आयोजन है। इसमें न सिर्फ पूरे भारत से, बल्कि विदेशों से भी फिल्में आई हैं, और यह फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा। दिल्ली सरकार ने कला और संस्कृति के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए यह पहल की है। एक कलाकार के तौर पर, यह हमारे लिए एक बड़े उत्सव जैसा है। 'धुरंधर' जैसी फिल्में एक नए भारत की भावना को दर्शाती हैं, और इस सोच को दिखाने के लिए ऐसे और भी मंच होने चाहिए।
#WATCH | Delhi: At the International Film Festival Delhi 2026, Lok Sabha MP and Actress Kangana Ranaut says, "It's a grand event. Films have come not only from across India but also from abroad, and the festival will continue until March 31. The Delhi government has taken this… pic.twitter.com/EpM5TpH4jz
— ANI (@ANI) March 25, 2026
Created On :   5 April 2026 4:36 PM IST












