फैक्ट चेक: क्या PM मुद्रा योजना के तहत मुफ्त में मिल रहा 5 लाख रुपये का लोन? जानें PIB की पड़ताल में वायरल पत्र की सच्चाई

क्या PM मुद्रा योजना के तहत मुफ्त में मिल रहा 5 लाख रुपये का लोन? जानें PIB की पड़ताल में वायरल पत्र की सच्चाई
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबर वायरल होती रहती है। इन खबरों का उद्देश्य लोगों को सच्चाई से भ्रमित करना होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबर वायरल होती रहती है। इन खबरों का उद्देश्य लोगों को सच्चाई से भ्रमित करना होता है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक, या इंस्टाग्राम पर फोटो या अन्य पोस्ट को झूठे दावों या फिर एआई का गलत इस्तेमाल करके प्रचार किया जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पत्र में दावा किया जा रहा है कि 2,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस के भुगतान पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपये की ऋण राशि दिया जा रहा है।

पीआईबी ने वायरल दावे का किया फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच्चाई बताने के लिए केंद्र सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने पड़ताल की। इस पड़ताल में पीआईबी ने वायरल पत्र में दावे को फर्जी पाया। इस बात की जानकारी पीआईबी ने एक्स पर अपने ऑफिशियल एकाउंट से दी। पीआईबी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपयों का फ्री लोन नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से ₹2,250 की प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जा रही है। पीआईबी ने लोगों से इस तरह के फर्जी दावे से सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से इस तरह की जानकारी को शेयर न करने की अपील की गई है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   10 April 2026 11:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story