फैक्ट चेक: नारियल पकड़े नजर आ रहे पीएम मोदी की तस्वीर वायरल, एआई के जरिए फैलाया जा रहा भ्रम

नारियल पकड़े नजर आ रहे पीएम मोदी की तस्वीर वायरल, एआई के जरिए फैलाया जा रहा भ्रम
पीएम मोदी का एक बार फिर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें नारियल पकड़े खड़े देखा जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में वह नारियल लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके सामने कैमरा लेकर खड़े हुए हैं। यह पोस्ट ऐसे समय पर वायरल किया जा रहा है जब केरलम विधानसभा चुनाव 2026 होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। हालांकि, तस्वीर एआई के जरिए क्रिएट की गई है। रिवर्स सर्च में सच्चाई सामने आ ही गई।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'जावेद अहमद' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि परिधान-मंत्री – रील बनवाते हुए, केरलम – केरलम ..पूरे विश्व में इनसे बड़ा एक्टर है क्या कोई।।

यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में हुए हमले से वीडियो का नहीं कोई संबंध, 2020 की घटना अब हो रही वायरल

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर तस्वीर शेयर की। ऐसा करने पर हमें कोई संबंधित जानकारी नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद लेना सही समझा। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, तस्वीर 99 परसेंट एआई की मदद से क्रिएट की गई है।

कब हैं केरलम में विधानसभा चुनाव?

आपको बता दें कि, केरलम में कल यानि 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार करने के लिए पूरी ताकत लगाई है। अब देखना होगा कि4 अप्रैल को जब नतीजे आएंगे तो किसकी मेहनत रंग लाती है?

यह भी पढ़े -क्या PM MODI ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच

Created On :   8 April 2026 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story