- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- वॉटर एंबुलेंस को रास्ता देने के नाम...
फैक्ट चेक: वॉटर एंबुलेंस को रास्ता देने के नाम पर पीएम मोदी का फर्जी पोस्ट वायरल, रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को जाने की जगह दी थी। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में पीएम मोदी को बोट पर देखा जा सकता है और पास में ही एक वॉटर एंबुलेंस भी नजर आ रही है। कुछ यूजर्स इसी तस्वीर को घटना से जोड़कर तेजी से वायरल कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। तस्वीर में एंबुलेंस को एडिट कर के लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Vishal Chaudhary Kaptanganj' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल तस्वीर शेयर कर लिखा कि एक बार वाटर एम्बुलेंस को भी रास्ता दिया गया है..मुझे पता था आप सब ये भूल जाएंगे।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस के जरिए तस्वीर सर्च की। ऐसा करने पर हमें 'DeshGujaratHD' का यूट्यूब चैनल मिला जहां वीडियो में पीएम मोदी को बोट पर देखा जा सकता है। लेकिन एंबुलेंस कहीं नजर नहीं आ रही है। इससे यह साफ होता है कि जो तस्वीर वायरल हो रही है वह असम में एडिटेड है।
Created On :   15 April 2026 3:02 PM IST












