- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नए जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने पदभार...
Nagpur News: नए जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने पदभार ग्रहण किया, कहा-जिले को समझूंगा, फिर प्राथमिकता तय करूंगा

Nagpur News नवनियुक्त जिलाधीश कुमार आशीर्वाद ने सोमवार को निर्वतमान जिलाधीश डॉ. विपिन इटनकर से पदभार स्वीकार किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पहले जिले की भौगोलिक, सामाजिक स्थिति व समस्या को समझूंगा आैर उसके बाद प्राथमिकता तय करूंगा। जिले के पालकमंत्री, सांसद, विधायक, राजनेता, उद्यमी, समाजसेवी व लोगों से यहां की समस्या व मुद्दों पर बात करूंगा आैर उसके बाद काम की प्राथमिकता तय करूंगा। डेढ़ महीने तक सभी से बातचीत करके समस्या को समझा जाएगा। कई बार एक ही समस्या बार-बार उठती है। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। फैक्ट फाइंडिंग पर जोर दिया जाएगा। आज ही काम की प्राथमिकता तय करना ठीक नहीं होगा।
गैस के लिए लाइन में लगना पसंद नहीं : जिलाधीश कुमार ने सोलापुर में रहते हुए सिलेंडर के लिए लगनेवाली लाइन को लेकर गैस एजेंसियों को सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने गैस एजेंसियों को आदेश दिया था कि गोदाम या एजेंसी से सिलेंडर का वितरण नहीं होना चाहिए। उपभोक्ता को सिलेंडर की केवल होम डिलीवरी होनी चाहिए। लंबी लाइन मीडिया में आने के बाद व्यवस्था के प्रति गलत संदेश जाता है।
यह भी पढ़े -सुनेत्रा पवार के नामांकन से शरद पवार और सुप्रिया रहे दूर, शरद गुट ने किया है समर्थन का ऐलान
अधिकारियों के साथ की बैठक : जिलाधीश कुमार ने पहले ही दिन अधिकारियों के साथ बैठक कर विविध मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति के आगामी दौरे को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों की भी जानकारी ली।
सिलेंडर को लेकर 2 दिन में बैठक : उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर को लेकर क्या स्थिति है, इसकी जानकारी नहीं है। दो दिन में तेल कंपनी के अधिकारियाें व खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सिलेंडर की पूरी स्थिति की जानकारी लेता हूं। पैनिक जैसी स्थिति न बने आैर सिलेंडर का बैकलॉग ज्यादा न बढ़े इस पर ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -प्रदेश सरकार ने किया स्पष्ट, एकल पदों पर नहीं लागू होगा आरक्षण - भरे जाएंगे छोटे संवर्ग के पिछड़ों के लिए आरक्षित पद
Created On :   7 April 2026 1:06 PM IST













