Nagpur News: नई कर व्यवस्था को लेकर जागरूकता की आवश्यकता

नई कर व्यवस्था को लेकर जागरूकता की आवश्यकता
आईएमए में डॉक्टरों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर

Nagpur News नागपुर में बदलते आयकर कानून और नई कर व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों के लिए वित्तीय साक्षरता को मजबूत करने तथा उन्हें समय रहते नई कर प्रणाली के अनुरूप तैयार करने मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रोफेशनल्स व व्यवसायियों को भी शामिल किया गया था। शिविर में आयकर कानून 2025 के प्रावधानों पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय नियोजन और अनुपालन को लेकर व्यावहारिक मार्गदर्शन किया गया। शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद मिली है।

आयकर कानून 2025: अंतर्दृष्टि, तैयारी व कार्य बिंदु

शिविर का विषय ‘आयकर कानून 2025: अंतर्दृष्टि, तैयारी व कार्य बिंदु’ था। शिविर का आयोजन आईएमए के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, प्रोफेशनल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के 160 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। बदलती कर प्रणाली को लेकर जागरूकता के बारे में मार्गदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता कर विशेषज्ञ सीए पवन खाबिया ने आयकर कानून 2025 में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी।

उन्होंने अनुपालन की आवश्यक तैयारियों और प्रभावी कर नियोजन के लिए उपयोगी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर आईएमए नागपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सचिन गाठे ने पेशेवरों के लिए आर्थिक साक्षरता और समय पर तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा राठी, विनम्र खेमुका, डॉ. अंजली भांडारकर, डॉ. वंदना काटे, डॉ. पल्लवी अलसी, डॉ. मुकुंद गणेरीवाल, डॉ. आलोक उमरे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतुल भैय्या ने व आभार प्रदर्शन विनम्र खेमुका ने किया।


Created On :   7 April 2026 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story