Nagpur News: 7 अप्रैल सुबह 10 बजे से 8 अप्रैल रात 10 बजे तक पेंच में जल शुद्धिकरण प्लांट का मेंटेनेंस, 36 घंटे का शटडाउन

7 अप्रैल सुबह 10 बजे से 8 अप्रैल रात 10 बजे तक पेंच में जल शुद्धिकरण प्लांट का मेंटेनेंस, 36 घंटे का शटडाउन
  • जल शुद्धिकरण प्लांट में 36 घंटे का शटडाउन किया गया है
  • 900 मिमी व्यास की फीडर मेन लाइन पर वॉल्व लगाया जाएगा

Nagpur News. मनपा के जलप्रदाय विभाग और ओसीडब्लू ने 7 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 8 अप्रैल की रात 10 बजे तक पेंच में 1, 2, 3 और 4 जल शुद्धिकरण प्लांट में 36 घंटे का शटडाउन किया गया है। इस दौरान सदर फल मार्केट के समीप अमृत योजना में 900 मिमी व्यास की फीडर मेन लाइन पर वॉल्व लगाया जाएगा।

इन इलाकों में आपूर्ति बाधित होगी

  • नेहरू नगर जोन अंतर्गत सक्करदरा, बिडीपेठ, बालाजी नगर।
  • सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत बोरियापुरा, बोरियापुरा फीडर, सेंट्रल रेल्वे परिसर।
  • धंतोली जोन अंतर्गत वांजरी नगर ओल्ड सीटी, वांजरी नगर न्यू, रेशीमबाग, हनुमान नगर।
  • गांधीबाग जोन अंतर्गत सीताबर्डी किला, किला महाल, गोदरेज आनंदम, मेडिकल फीडर।
  • लक्ष्मी नगर जोन अंतर्गत लक्ष्मी नगर, गायत्री नगर, प्रताप नगर, खामला, टाकली सीम, जयताला, त्रिमूर्ति नगर।
  • धरमपेठ जोन में राम नगर, फुटाला लाइन, सिविल लाइन्स, रायफल लाइन, सेमिनरी हिल्स, दाभा, टेकडी वाडी, बर्डी,धंतोली।
  • हनुमान नगर जोन में चिंचभवन, ओमकार नगर, ओमकार नगर नवीन, हुडकेश्वर, श्री नगर, नालंदा नगर, हुडकेश्वर व नरसाला टॅपिंग।
  • आशी नगर जोन में नारा नारी, अमृत नारी, अमृत नारी, जरीपटका,
  • मंगलवारी जोन में गिट्टीखदान, गोरेवाड़ा, राजनगर, सदर।

Created On :   6 April 2026 8:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story