Nagpur News: किडनी की बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान, नेफ्रोलॉजी सोसाइटी और एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की पहल

किडनी की बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान, नेफ्रोलॉजी सोसाइटी और एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की पहल
  • स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सजगता महत्वपूर्ण
  • किडनी स्वास्थ्य पर साझा किये अनुभव साझा

Nagpur News. किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों और समय पर जागरूकता की कमी को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नेफ्रोलॉजी सोसाइटी और एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 5 अप्रैल को रामदासपेठ में ‘सभी के लिए किडनी का स्वास्थ्य: रोकथाम, शीघ्र निदान और उचित उपचार’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि आज के बदलते जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते डायबिटीज-हाइपरटेंशन के मामलों के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय रहते लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक हो गया है।

समय पर जांच व उपचार प्रक्रिया पर मार्गदर्शन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को किडनी के स्वास्थ्य के बारे में मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर किडनी को स्वस्थ रखने के उपायों, किडनी रोगों के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और सही उपचार की प्रक्रिया के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर गंभीर किडनी रोगों से बचा जा सकता है, और किस समय डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन और दवाओं के अनियंत्रित उपयोग से बचने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


किडनी स्वास्थ्य पर साझा किये अनुभव साझा

इस अवसर पर विशेषज्ञों के पैनल ने किडनी स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब देकर समाधान किया। वक्ताओं में डॉ. फैजान अंसारी, डॉ. निशांत देशपांडे, डॉ. रुचि वधवा, डॉ. अनन्या कुलकर्णी, डॉ. उत्कर्ष देशमुख और डॉ. अमर सुल्तान शामिल थें। सभी विशेषज्ञों ने क्रॉनिक किडनी डिजीज की रोकथाम और प्रबंधन के विषय में जानकारी दी। इस बात पर जोर दिया गया कि बीमारी के शुरुआती चरण में ही पहचान कर ली जाए। ताकि समय रहते उपचार अधिक प्रभावी और कम खर्चीला हो सके।

स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सजगता महत्वपूर्ण

कार्यक्रम का नेतृत्व नेफ्रोलॉजी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. पीयूष किम्मतकर और एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. नीलेश पटेल ने किया। समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. अमोल भवाने और डॉ. समीर जहागीरदार ने संभाली। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सजगता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किडनी स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना समय की जरूरत बताया गया।

Created On :   6 April 2026 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story