- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- न्यूरोडेवलपमेंट और ऑटिज्म पर गहन...
बाल रोग विशेषज्ञों का मंथन: न्यूरोडेवलपमेंट और ऑटिज्म पर गहन चर्चा, मुंबई-अहमदाबाद से आए विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Nagpur News. उपराजधानी में एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने न्यूरोडेवलपमेंटल पीडियाट्रिक्स और ऑटिज्म जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। क्लिनिकल मीटिंग एवं वेस्ट जोन डेवलपमेंटल सीएमई के केस प्रेजेंटेशन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान जटिल मामलों पर विशेषज्ञों ने चर्चा कर एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मरिया शेख और डॉ. श्रुति पोल्के ने महत्वपूर्ण केस स्टडी भी प्रस्तुत की, जिन्हें डॉ. मीनल आंबाडे और डॉ. मीनाक्षी गिरीश के मार्गदर्शन में पेश किया गया। इन प्रस्तुतियों में जटिल क्लिनिकल मामलों को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया गया था।
कार्यक्रम का संचालन सिल्वर लाइनिंग पीडियाट्रिक सेंटर और फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निराली लोहिया ने प्रभावी ढंग से किया। डॉ. निराली लोहिया ने बताया कि इस CME के माध्यम से ऑटिज्म और अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों के प्रति बाल रोग विशेषज्ञों के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के वैज्ञानिक प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. उदय बोधनकर, CIAP अध्यक्ष 2025 डॉ. वसंत खलातकर, MMC प्रशासक डॉ. विंकी रुघवानी, महाराष्ट्र IMA प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. मंजुषा गिरी, विदर्भ IAP अध्यक्ष डॉ. अनिल राउत, GMCH मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अविनाश गावंडे और MMC ऑब्जर्वर डॉ. हिमांशु दुआ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेषज्ञों के व्याख्यान ने बढ़ाई वैज्ञानिक गहराई
डॉ. निखिल लोहिया, डॉ. लीना देशपांडे, डॉ. समीर दलवाई, डॉ. निराली लोहिया और डॉ. दीपिका जैन सहित विशेषज्ञों ने विकासात्मक बाल रोग के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावी व्याख्यान दिए।
“बाल रोग विज्ञान में गहराई से अध्ययन” सत्र रहा मुख्य आकर्षण
डॉ. सतीश देवपुजारी द्वारा प्रस्तुत “Deep Dive in Pediatrics: Neurodevelopment and Trauma” सत्र कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस सत्र में न्यूरोडेवलपमेंट और ट्रॉमा के जटिल संबंधों पर गहन और विचारोत्तेजक जानकारी दी गई, जिसने श्रोताओं पर गहरा प्रभाव डाला।
‘मां की दुविधा’ पर पैनल चर्चा, व्यवहारिक समाधान पर जोर
“Mother’s Dilemma” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा का संचालन डॉ. लीना देशपांडे ने किया। इसमें डॉ. मीनाक्षी गिरीश, डॉ. जया शिवलकर, डॉ. दीपिका जैन और डॉ. निराली लोहिया ने भाग लेते हुए व्यावहारिक क्लिनिकल अनुभव साझा किए।
ऑटिज्म पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी हुई
कार्यक्रम के दौरान “Autism for Pediatricians” स्मारिका का विमोचन किया गया, जो ऑटिज्म अवेयरनेस मंथ के दौरान प्रारंभिक पहचान और हस्तक्षेप के महत्व को दर्शाता है। साथ ही, डॉ. पल्लवी बापट और डॉ. मीनल आंबाडे द्वारा डेवलपमेंटल असेसमेंट टूल्स पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। इसके अलावा डॉ. निराली लोहिया ने पीड़ित बच्चों के विकास और देखभाल को लेकर एक किताब लिख रही हैं, जो आगे जाकर अभिभावकों को दी जाएगी। जिससे उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानकारी प्रदान मिल सकेगी।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और उत्कृष्ट आयोजन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि दुदानी और डॉ. जुही दुदानी ने किया। आयोजन को डॉ. संदीप मोगरे (अध्यक्ष), डॉ. निरव पटेल (सचिव), डॉ. निराली लोहिया (वैज्ञानिक संयोजक) और डॉ. मनीष तिवारी (क्लिनिकल मीटिंग प्रभारी) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
180 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी, आयोजन रहा सफल
इस CME में 180 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन शैक्षणिक और संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। एकेडमी ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इससे पहे ऑटिज्म अवेयरनेस माह पर 200 बाल रोग विशेषज्ञों की मौजूदगी में न्यूरोडेवलपमेंट पर हुआ मंथन
एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने ऑटिज्म अवेयरनेस माह के अवसर पर 200 बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स तथा ऑटिज्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुंबई-अहमदाबाद से आए विशेषज्ञों ने साझा किए वैज्ञानिक अनुभव
- कार्यक्रम में मुंबई से डॉ. लीना देशपांडे और डॉ. समीर दलवाई तथा अहमदाबाद से डॉ. दीपिका जैन ने बतौर बाह्य विशेषज्ञ (External Faculty) भाग लेते हुए अपने वैज्ञानिक अनुभव साझा किए।
- स्थानीय स्तर पर डॉ. मीनाक्षी गिरीश, डॉ. जया शिवलकर, डॉ. पल्लवी बापट, डॉ. मीनल आंबाडे और डॉ. निखिल लोहिया ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।
डॉ. सतीश देवपुजारी के सत्र ने छोड़ी गहरी छाप
कार्यक्रम में डॉ. सतीश देवपुजारी का सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उनके विचारों और अनुभवों ने उपस्थित डॉक्टरों को न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।
राष्ट्रीय स्मारिका का विमोचन, ऑटिज्म जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम के दौरान IAP न्यूरोडेवलपमेंटल पीडियाट्रिक्स चैप्टर की राष्ट्रीय स्मारिका का विमोचन किया गया। इस स्मारिका के सह-संपादन और संकल्पना में पिछले 6 सप्ताह से कार्य किया गया था। जल्द ही इसकी डिजिटल कॉपी सभी सदस्यों को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों के बीच ऑटिज्म और अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व में सफल आयोजन
इस आयोजन को सफल बनाने में AOP नागपुर 2026 की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें डॉ. संदीप मोगरे (अध्यक्ष), डॉ. योगेश पापड़े (प्रेसिडेंट-इलेक्ट), डॉ. निरव पटेल (सचिव), डॉ. मुस्तफा अली (कोषाध्यक्ष), डॉ. मनीष तिवारी (क्लिनिकल मीटिंग प्रभारी) के साथ डॉ. रवि दुदानी (AOP EB 2026) एवं डॉ. जुही दुदानी का विशेष योगदान रहा।
Created On :   6 April 2026 5:49 PM IST










