- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूकंप,...
बड़ी हलचल !: महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूकंप, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का दावा - कांग्रेस और भाजपा ही बचेगी

Nagpur News. महायुति के मित्रदलों को लेकर चल रही विविध चर्चाओं के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक भूकंप होगा। कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में बचेंगे। यह सब केवल 8 दिन में देखने को मिलेगा। रविवार को पटोले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने अशोक खरात प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर तंज भी कसा। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की शिवसेना व सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की राकांपा में बेचैनी है। महायुति के इन दोनों मित्रदलों के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी विषय पर पटोले ने कहा-कोई आश्चर्य नहीं होगा कि शिवसेना शिंदे व राकांपा के लोग भाजपा में शामिल हो जाए। मैंने पहले ही कहा था कि भाजपा शिवसेना शिंदे व राकांपा अजित गुट का गेम करेगी। जो कुछ हुआ सब देख चुके हैं। अब और भी बड़ा गेम बचा है। केवल 8 दिन में सबकुछ दिखेगा। राज्य की जनता भाजपा से परेशान है। वह फिर से कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। भाजपा की चुनावी जीत पर संदेह व्यक्त करते हुए पटोले ने कहा कि बैलेट पेपर पर मतदान होने पर भाजपा को उसकी जगह दिख जाएगी।
खरात का बचाव
ढोंगी बाबा अशोक खरात प्रकरण को लेकर पटोले ने कहा कि खरात तो सत्ताधारियों का पाला हुआ बाबा है। राज्य के कई बड़े नेता उसके संपर्क में थे। उसके आश्रम से वीआईपी मुवमेंट चलती थी। राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए पटोले ने कहा कि खरात प्रकरण के बारे में यह कैसे हो सकता है कि राज्य सरकार और गृहमंत्री को पूर्व सूचना नहीं मिली हो। वास्तविकता तो यह है कि खरात प्रकरण के कारण राजय सरकार संकट में है। आरोपी का बचाव किया जा रहा है।
नवनीत राणा का दावा
अमरावती की पूर्व भाजपा सांसद नवनीत राणा ने दावा किया था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की शिवसेना व अजित पवार के नेतृत्व की राकांपा के कई नेता भाजपा के संपर्क में है। इन दाेनों दलों के सांसद विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। राणा के दावे पर पटोले ने कहा कि भाजपा कई नेताओं को निगलनेवाली पार्टी बन गई है।
Created On :   5 April 2026 10:05 PM IST









