- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- एयर होस्टेस ने लगाई फांसी, रिश्तों...
मानसिक तनाव: एयर होस्टेस ने लगाई फांसी, रिश्तों के दबाव से निजी जिंदगी में नहीं भर पाई उड़ान

Nagpur News. लकड़गंज इलाके में 28 वर्षीय एयर होस्टेस गायत्री उर्फ गौरी राजेंद्र बनसोड नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना माखोरे पैलेस स्थित उनके किराए के फ्लैट में शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे उजागर हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गायत्री संपन्न परिवार से थी और एयर होस्टेस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक निजी विमान कंपनी में कार्यरत थी। पिता राजेंद्र बनसोड होटल व्यवसायी हैं। चर्चा है कि उसके जीवन में सब कुछ ठीक दिखने के बावजूद, अंदर ही अंदर वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। गायत्री की एक डॉक्टर युवक से गहरी दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी जुड़ गया। उसने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया। परिवार को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसके करीबी रिश्तेदारों को इस रिश्ते पर एतराज हो रहा था। इसी बीच, परिवार द्वारा लगातार शादी के लिए दबाव बनाए जाने से गायत्री मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
यह भी पढ़े -उठता सवाल - सीएम के गोमांस खाने के आरोप से वोट बढ़ते हैं या बिगड़ेंगे, चुनाव नियमों की कसौटी पर है विधानसभा क्षेत्र
फोन पर ही आक्रामक हो गई
घटना वाली रात उसके परिवार के सदस्य भंडारा में रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। रात करीब 2 बजे गायत्री ने अपने डॉक्टर मित्र को फोन किया। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन बातचीत के दौरान गायत्री भावुक और आक्रामक हो गई। उसने फोन पर ही आत्महत्या करने की बात कह दी। यह सुनकर युवक तुरंत उसके घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। घबराकर उसने परिवार और पुलिस को सूचना दी।
Created On :   5 April 2026 6:04 PM IST











