योजना प्रारुप मंजूर: राजस्व विभाग का योजना प्रारुप तैयार, सैंकड़ों पदों का निर्माण, राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी जानकारी

राजस्व विभाग का योजना प्रारुप तैयार, सैंकड़ों पदों का निर्माण, राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी जानकारी
  • 35876 पदों का निर्माण, राजस्व विभाग का योजना प्रारुप तैयार हुआ
  • वाहन या अन्य सामान खरीदी के लिए कर्जमाफी नहीं

Nagpur News. राज्य में राजस्व विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए राजस्व विभाग ने नया योजना प्रारुप मंजूर किया है। करीब 35,876 पद निर्माण किए गए हैं। इन पदों के लिए जल्द नियुक्तियां की जाएगी। राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी दी। शुक्रवार को नियोजन भवन में पत्रकार परिषद में बावनकुले बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होगा। राजस्व विभाग का पिछला योजना प्रारुप 2006 में मंजूर किया गया था। उसके बाद कर्मचारियों ने नए योजना प्रारुप के संबंध में अनेक आंदोलन किए। लिहाजा इस संबंध में सरकार ने निर्णय लिया है।

ये होगी नियुक्तियां

राजस्व विभाग के नये योजना प्रारुप के निर्णय से राज्य में 11 नए अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय, 8 नए उपविभागी अधिकारी कार्यालय, 2 नए तहसीलदार कार्यालय व 69 अपर तहसीलदार कार्यालय शुरु होंगे। इस वर्ष लगभग 750 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

निर्विरोध हो चुनाव

बारामति विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के संबंध में बावनकुले ने कहा कि यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सभी दलों से अच्छे संबंध थे। कांग्रेस, वंचित आघाडी, रासप से अपेक्षा है कि उम्मीदवार खड़े न करें। निर्विरोध चुनाव का प्रयास करें। राकांपा के विलीनकरण के संबंध में उन्होंन कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार लेंगे। असमय बारिश से नुकसान के संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी पालकमंत्रियों ने किसानों को मदद का मुद्दा रखा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सर्वेक्षण कर मदद करने के निर्देश दिए हैं।

वाहन या अन्य सामान खरीदी के लिए कर्जमाफी नहीं

किसान कर्जमाफी के संबंध में बावनकुले ने कहा कि केवल फसल कर्ज माफ होना चाहिए। फार्महाऊस, वाहन या अन्य सामान खरीदी के लिए कर्ज माफ न हो।

बोगस शालाओं पर कार्रवाई

अल्पसंख्यक बोगस शालाओं पर योग्य कार्रवाई की जाएगी। सिंधुदुर्ग जिलाधिकारी के डांस प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कृषि उपज बाजार समिति में अनियमितता के संबंध में सोमवार को बैठक ली जाएगी।

Created On :   3 April 2026 7:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story