- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गर्मी की छुटि्टयों से रेलवे टिकट के...
Nagpur News: गर्मी की छुटि्टयों से रेलवे टिकट के लिए अभी से मारामारी

Nagpur News अप्रैल महीने की शुरुआत से ही रेलवे ने जून तक की ट्रेन टिकट बुकिंग खोल दी है। गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए नागपुर से मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर और आसपास के शहरों की ओर जाने वाली तथा इन शहरों से नागपुर आने वाली अधिकतम गाड़ियों में रिग्रेट की स्थिति बन गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इन रूटों की ट्रेनें लगातार वेटिंग या आरएसी में दिख रही हैं। नागपुर रेलवे डिवीजन के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही हजारों टिकट बुक हो चुके हैं।
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही नागपुर के स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं। विद्यार्थी, परिवार और नौकरीपेशा लोग मुंबई-पुणे की ओर छुट्टियां मनाने, रिश्तेदारों से मिलने या छुट्टी पर घर लौटने के लिए रेलवे का रुख कर रहे हैं। वहीं पुणे-मुंबई से नागपुर की ओर भी वापसी यात्रा बढ़ रही है। नागपुर से मुंबई जाने वाली 12105 विदर्भ एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल, पुणे जाने वाली 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस और कोल्हापुर की ओर जाने वाली गाड़ियों में 90 प्रतिशत तक टिकट बुक हो चुके हैं। रिवर्स रूट पर भी यही हाल है। रेलवे प्रशासन ने स्पेशल गाड़ियां चलाने का ऐलान किया है, लेकिन अभी तक अतिरिक्त कोच या नई ट्रेन की घोषणा नहीं हुई। यात्री सलाह देते हैं कि जल्दी बुकिंग करें, अल्टरनेटिव तारीख चुनें या बस-विमान का सहारा लें। नागपुर से जुड़े इन रूटों पर गर्मी का मौसम हमेशा व्यस्त रहता है, लेकिन इस बार छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही रिग्रेट की स्थिति ने यात्रियों को परेशान कर दिया है।
मुंबई, पुणे की गाड़ियों का हाल : 18 अप्रैल को ट्रेन नंबर 22846 हटिया पुणे एक्सप्रेस थर्ड व सेकंड एसी रीग्रेट, 12130 आजाद हिंद 2 एसी रीग्रेट, 12136 नागपुर-पुणे एसएफ एक्सप्रेस सेकंड एसी रीग्रेट, 12222 पुणे दुरंतो एक्सप्रेस सेकंड एसी रीग्रेट, 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 एसी रीग्रेट है। इसी तरह 1 मई की बात करें तो 22142 पुणे हमसफर एक्सप्रेस स्लीपर में नॉट अवेलेबल की स्थिति है। वही 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस की सेकंड एसी में रीग्रेट की स्थिति बन गई है। 2 मई को भी 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी वही 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस की सेकंड व थर्ड एसी में रीग्रेट की स्थिति बनी है। इसी तरह मुंबई की बात करें तो 1 मई की ट्रेनों में 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में थर्ड व सेकंड एसी में रीग्रेट, 18030 शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस स्लीपर में रीग्रेट व 12262 सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी में रीग्रेट की स्थिति है। इसी तरह 2 मई को 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी में रीग्रेट वी 18030 शालीमार-एलटीटी में स्लीपर श्रेणी में रीग्रेट की स्थिति देखने मिल रही है।
Created On :   3 April 2026 4:18 PM IST















