- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- बाघ के हमले में घायल महिला ने तोड़ा...
Bhandara News: बाघ के हमले में घायल महिला ने तोड़ा दम,उमरझरी परिसर में तनाव का माहौल

Bhandara News बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल उमरझरी ग्राम की 48 वर्षीय महिला ने इलाज दौरान 1 अप्रैल की रात 10 बजे नागपुर में दम तोड़ दिया। घटना 28 मार्च को उमरझरी परिसर के खेतों में हुई थी। इस घटना के बाद लगभग 150 ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए प्रशासन के सामने मांगे रखी। हालात गंभीर होते देख पुलिस प्रशासन, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंुचे। नागरिकों को शांत किया गया।
साकोली तहसील के उमरझरी ग्राम में शनिवार 28 मार्च को माया रामकृष्ण सोनवाने खेत में मिर्ची तोड़ रही थी। अचानक बाघ ने हमला किया तो पति रामकृष्ण ने चीखना शुरू किया। तब बाघ ने माया को दस फीट तक घसिटता हुआ लेकर गया। इसमें महिला गंभीर घायल हुई। उसे इलाज के लिए भंडारा के जिला अस्पताल में दाखिल किया। हालत बिगड़ने लगी तो महिला को नागपुर रेफर किया गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कार्यशैली के खिलाफ 28 मार्च को आंदोलन किया। साकोली-एकोडी मार्ग बंद कर रोष व्यक्त किया। बुधवार रात्रि महिला की मृत्यु हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। गुरुवार को उमरझरी परिसर में ग्रामीण इकठ्ठा हुए और वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करने लगे। ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिवार को 25 लाख रुपए और शासकीय नौकरी देने, हमलावर बाघ को पकड़ने, आंदोलन दौरान दर्ज किए अपराधिक मामलों को रद्द करने की मांग की।
तहसील में बाघ की दहशत : साकोली तहसील में बाघ के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 19 मार्च को बांपेवाडा निवासी वसंत गणपत मेश्राम (50) यह महुआ फूल संग्रहित करने के लिए गया था। तब बाघ ने वसंत मेश्राम को मौत के घाट उतारा? इस घटना के बाद 1 अप्रैल को बाघ ने आमगांव खुर्द ग्राम निवासी छाया सुधाकर मुंगमोडे (43) पर हमला किया। महिला की हालत गंभीर बनीं हुई है। बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। नागरिकों ने वन विभाग से नरभक्षी बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की है।
पीड़ित परिवार को 10 लाख की सहायता : पूर्व जिला परिषद सदस्य नेपाल रंगारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस समय पीड़ित परिवार को तत्काल 10 लाख रुपए का चेक दिया गया। बाकी 15 लाख रुपए की राशि तत्काल देने की मांग रखी गई। इस समय एसीएफ विपिन लांडगे, सुहास कांबले, शोएब रिजवी तथा डीवायएसपी शिवम विसापुरे, साकोली के थानेदार महादेव आचरेकर, पालांदुर के थानेदार सतिश बनसोड, जनप्रतिनिधि माहेश्वरी नेवारे और ग्रामीण उपस्थित थे।
Created On :   3 April 2026 3:20 PM IST















