Bhandara News: बाघ के जबड़े से मां को छीन लाया साहसी पुत्र, तुअर की झाड़ियां काट रही थी महिला

बाघ के जबड़े से मां को छीन लाया साहसी पुत्र,  तुअर की झाड़ियां काट रही थी महिला
  • वनराज से 18 वर्षीय युवक ने किए दो-दो हाथ
  • मारी बाघ ने झड़प, हालत गंभीर

Bhandara News साकोली तहसील के आमगांव खुर्द में बुधवार को एक बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय महिला अपने 18 वर्षीय बेटे तन्मय मुंगमोडे के साथ खेत में तुअर की झाड़ियां काटने गई थी।जानकारी के अनुसार, बाघ ने अचानक महिला छाया सुधाकर मुंगमोडे पर हमला कर दिया। छाया के चिल्लाने पर तन्मय मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाकर बाघ को वहां से भगा दिया। इस साहसिक प्रयास से तन्मय ने अपनी मां की जान बचाई।

घायल महिला छाया के सिर और गले में चोट लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए साकोली उपजिला अस्पताल लाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया। साकोली में पिछले पखवाड़े में यह तीसरी बाघ हमला की घटना है। 19 मार्च को वसंता मेश्राम की बाघ हमले में मृत्यु हो गई थी और 28 मार्च को उमझरी में माया सोनवाने नामक महिला पर बाघ ने हमला किया था। इन लगातार घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 28 मार्च को ग्रामीणों ने साकोली–तिरोड़ा मार्ग पर रोक लगाकर आठ दिनों में बाघ को पकड़ने की मांग की थी।

वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, क्षेत्र में दहशत : लगातार बढ़ते बाघ हमलों के मद्देनजर वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। जंगल में पंजरे लगाए गए हैं, रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं और ड्रोन व अस्थायी टॉवर के माध्यम से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल स्थायी उपाय करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी जान का नुकसान रोका जा सके।


Created On :   2 April 2026 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story