- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- आंधी से लाखांदुर, पवनी और साकोली...
Bhandara News: आंधी से लाखांदुर, पवनी और साकोली तहसील में फसलों का भारी नुकसान

Bhandara News कुदरत का कहर,तेज हवाएं और आंधी की वजह से जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मंगलवार आधी रात को भंडारा जिले के लाखांदुर, पवनी और साकोली तहसील में अचानक आए आंधी ने कटी हुई रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुदरत ने किसानों के मुंह का निवाला छीन लिया है। ऐसे में किसानों में निराशा का माहौल है। कटे हुए फसलों के बोरे किसानों ने तिरपाल से ढककर रखे हैं।
आधी रात को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बिजली कड़कना शुरू हुई। लाखांदुर, पवनी और साकोली तीनों तहसीलों में तेज हवाएं चलने लगी। फिलहाल जिले में रबी मौसम की फसलों की कटाई आखिरी चरण में है। कई जगहों पर कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी हैं तो कुछ जगहों पर खड़ी फसलें तूफान की वजह से ज़मीन पर बिछ गई हैं।
जानकारों का अनुमान है कि बारिश से फसलों के दर्जे पर असर पड़ेगा। इससे उपज में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। जिले के किसान पहले से ही महंगाई, बढ़ी हुई मजदूरी और जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान हैं। इसी तरह कटाई के समय हुई बारिश की वजह से धान और अन्य अनाज भीग गया हैं। गीले धान को बोरों में भरकर रखना मुमकिन है। इसलिए फसले सड़ने का डर है। साकोली और लखांदुर इलाके के कई किसानों ने बारिश से बचने के लिए तिरपाल का सहारा लिया। लेकिन हवा की गति इतनी तेज है की उपज असुरक्षित है। कुदरत के इस कहर की वजह से किसान टूट चुके हैं। बीज, खाद और मजदूरी के लिए लिए गए कर्ज को कैसे चुकाएं यह सवाल अब उनके सामने खड़ा है। किसानों ने तत्काल पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग की है।
Created On :   19 March 2026 1:36 PM IST















