‌Bhandara News: भंडारा के सानगड़ी के जंगल में चल रहे देसी शराब अड्‌डे पर छापा

भंडारा के सानगड़ी के जंगल में चल रहे देसी शराब अड्‌डे पर छापा
1.35 लाख का माल किया जब्त

‌Bhandara News अवैध तरीके से चल रहे शरा अड्‌डे पर पुलिस ने छापा मारा । यह कार्रवाई 11 मार्च को सानगडी के जंगल परिसर में की गई। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों के पास से 1.35 लाख रुपए का मु़द्देमाल जब्त किया गया। सानगडी निवासी आरोपी अनिकेत कल्लीकर (22) और राजेंद्र चाचेरे (40) जंगल में महुआ के फूलों से अवैध देसी शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को शराब बनाते समय पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब और बड़ी मात्रा में महुआ फूल बरामद किए गए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 35 हजार 470 रुपए बताई गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच साकोली पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे के मार्गदर्शन में साकोली पुलिस थाने के थाना प्रभारी महादेव आचरेकर के नेतृत्व में की गई है।

मामूली बात पर किसान की कर दी पिटाई मामूली बात पर किसान की पिटाई करने का मामला सिहोरा पुलिस थाने के तहत ग्राम वारपिंडकेपार में सामने आया। इसे लेकर पुलिस ने नरेंद्र माधोजी तोरनकर (22) की शिकायत पर वारपिंडकेपार निवासी ललीत नागोराव पटले (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नरेंद्र यह गांव के पानटपरी के पास खड़ा था। तब वहां आकर ललीत नागोराव पटले ने उसे खेत की डीपी से केबल क्यों निकाला यह कहते हुए पीटना शुरू किया। ललित ने नरेंद्र की पिटाई की। घटना को लेकर पुलिस ने ललिता नागोराव पटले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Created On :   13 March 2026 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story