- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा के जिला मध्यवर्ती बैंक ने...
Bhandara News: भंडारा के जिला मध्यवर्ती बैंक ने वसूला 436 करोड़ का कर्ज

Bhandara News मार्च माह में निरंतर अवकाश के बावजुद कर्ज वसूली में दि भंडारा डिस्ट्रीक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने वर्ष 2025-2026 में ऐतिहासिक कर्ज वसूला है। बैंक ने 435 करोड़ 98 लाख की वसूली कर बड़ी चुनौती पार की है। इससे बैंक की विश्वसनीयता बढ़ेगी। बैंक ने 31 मार्च तक 75.29 प्रतिशत कर्ज वसूला।
इस आर्थिक वर्ष में बैंक ने 78 हजार 998 सदस्यों को कर्ज का वितरण किया था। इसमें से 76 हजार 77 किसानों ने समय पर कर्ज लौटाकर बैंक को सहयोग दिया। चालू वित्त वर्ष में 24 मार्च 2026 तक बैंक की वसूली केवल 44 प्रतिशत थी, लेकिन मार्च माह में वसूली पर जोर दिया जाता है। इस लिए किसान 15 से 20 मार्च के पश्चात ही कर्ज भरने पर जोर देते है। इस वर्ष कुल 12 अवकाश आए। 15 मार्च के बाद सात अवकाश रहे। जिससे वसूली प्रभावित होने की संभावना बनीं हुई थी। इसे देखते हुए बैंक के अध्यक्ष सुनिल फुंडे के मार्गदर्शन में अधिकारी और कर्मचारियों ने अतिरिक्त समय काम करने का फैसला लिया।
बैंक के 39 शाखा और बैंक से जुड़ी सेवा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कर्ज वसूली तेज की गई। अंतिम छह दिन में बैंक ने वसूली तेजी से बढायी। बैंक ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिकार्ड वसूली की है। 31 मार्च 2025 को 57.68 प्रतिशत कर्ज वसूल हुआ था। वहीं 31 मार्च 2024 को 54.88 प्रतिशत कर्ज वसूला गया। इस बार 447.22 करोड़ रुपए कर्ज वसूली का लक्ष्य रखा गया। बैंक ने कुल 75.29 प्रतिशत कर्ज वसूलते हुए रिकार्ड बनाया। इससे बैंक की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय बरडे, वसूली विभाग प्रमुख कटनकर, सभी निरिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने योगदान दिया। प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलना होगा आसान
नियमित कर्ज लौटाने वाले किसानों को अब शासन के प्रोत्साहन की राशि का लाभ मिलना आसान होगा। जिन किसानों ने 31 मार्च के पहले बैंक या सेवा सहकारी संस्था में कर्ज लौटाया वह आर्थिक पत्रक जिला बैंक को प्रस्तृत करे। ऐसे किसानों को शासन के प्रोत्साहन अनुदान का लाभ मिलेगा। - सुनील फुंडे, - अध्यक्ष, बीडीसीसी बैंक
यह भी पढ़े -सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान दलित युवक की मौत
Created On :   3 April 2026 3:36 PM IST














