- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बावनकुले ने कहा - खरात प्रकरण में...
राजस्वमंत्री का बयान: बावनकुले ने कहा - खरात प्रकरण में अलग से जांच की आवश्यकता नहीं, असमय बारिश से फसल नुकसान का पंचनामा जल्द

Nagpur News. ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले में राजस्व चोरी के एंगल से अलग से जांच नहीं की जाएगी। राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ कहा है कि अलग से जांच की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की एसआईटी जांच चल रही है। जमीन लेनदेन से संबंधित मामलों की जानकारी राजस्व विभाग को दी जा रही है। एसआईटी सभी विषयों पर गहनता से जांच कर रही है। असमय बारिश से फसल नुकसान के संबंध में उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का पंचनामा तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। गुरुवार को बावनकुले ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि खरात प्रकरण में पुलिस योग्य तरीके से जांच कर रही है। जानकारी के आधार पर पड़ताल की जा रही है। और अधिक जानकारी मिलने पर जांच कार्य को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़े -फडणवीस ने कहा - पेट्रोल - डीजल को लेकर अफवाह फैलानेवालों पर कार्रवाई शुरु, पंपों पर लगी थी कतारें
एसआईटी के माध्यम से जांच में जमीन लेनदेन की जानकारियां मिल रही है वह राजस्व विभाग को दी जा रही है। इसलिए अलग से जांच की आवश्यकता नहीं है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाडा व विदर्भ के अनेक भाग में असमय बारिश से फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। इस संबंध में पंचनामा का निर्देश दिया गया है। लाडली बहन योजना का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ पानेवालों की जानकारी ली जाएगी। उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पत्र के संबंध में बावनकुले ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
Created On :   2 April 2026 7:22 PM IST











