- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में अब हर गतिविधि को कैद...
Nagpur News: नागपुर में अब हर गतिविधि को कैद करेंगे 32 कैमरे ,गणेशपेठ बस स्टैंड सीसीटीवी की जद में

Nagpur News गणेशपेठ बस स्टैंड पर कैमरों की नजर से सुरक्षा चाक-चौबंद हो गई है। परिसर में 32 कैमरे लगाए गए हैं। इससे यहां पर छोटी छोटी अापराधिक गतिविधियां भी पकड़ में आने वाली हैं। इसकी मॉनटरिंग बस स्थानक प्रमुख के कैबिन से की जा रही है। इससे पहले कैमरे नहीं लगे होने से परिसर में अापराधिक गतविधियां बढ़ गई थीं। अब अपराधियों पर नकेल कसना आसान होगा।
अपराधियों पर कसेगी नकेल : गणेशपेठ बस स्टैंड नागपुर जिले के लिए महत्वपूर्ण बस स्टैंड है। यहां से प्रतिदिन करीब 200 बसें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाती हैं। आस-पास के 8 डिपो को भी जोड़ लें, तो कुल 1000 बसें आवागमन करती हैं। ऐसे में यहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। गणेशपेठ बस स्टैंड पर कुल 18 प्लेटफार्म हैं। जहां प्रति मिनट बसें आती-जाती रहती हैं। सुरक्षा की व्यवस्था नाकाफी होने से यहां आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।
यात्रियों के सामान आदि चोरी कर लिए जाते हैं। भीड का फायदा उठाकर गहने, पर्स व मोबाइल पर हाथ साफ कर लेते हैं। प्लेटफार्म पर बाहर से आने वाली बसों में चढ़ने वाले यात्रियों की भीड़ होती है। इसी दौरान अापराधिक प्रवृत्ति के लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि परिसर में 32 कैमरों का इंस्टॉलेशन हो गया है। इससे परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा बढ़ी है : परिसर से 18 व बस स्टैंड में 14 कुल 32 कैमरे लगाये गए हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ी है। इसकी मॉनिटरिंग नियमित तौर पर की जा रही है। -जी. बोबडे, डिपो मैनेजर, एसटी महामंडल नागपुर
Created On :   2 April 2026 1:29 PM IST













