संसद: खरगे ने कहा - एलपीजी संकट पर राज्यसभा में चर्चा क्यों नहीं होने दे रही सरकार

New Delhi News. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को संसद में सवाल उठाया कि मोदी सरकार सदन में एलपीजी संकट पर चर्चा क्यों नहीं होने दे रही है। खरगे ने बताया कि उन्होंने नियम 176 के तहत एलपीजी संकट पर अल्पकालिक चर्चा की मांग करते हुए एक नहीं, बल्कि दो बार पत्र लिखा, लेकिन इस पर चर्चा के लिए सरकार के पास समय नहीं है।
खरगे ने कहा कि पूरी दुनिया में एलपीजी व गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं को लेकर संकट है और भारत में भी लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। इसके बावजूद, सरकार इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं करा रही है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि विपक्ष के सुझावों को सरकार खारिज कर देती है।
यह भी पढ़े -पद्मश्री एचएस फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप सिंह पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार ‘दंगा नहीं, सुनियोजित हत्या’
सरकार जब चाहे विधेयक लाती है और जबरदस्ती ध्वनि मत के जरिए वह पारित घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही लोकतंत्र है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सदन में नए अध्यक्ष के आने के बाद विपक्ष को न्याय मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय की कमी कोई मुद्दा नहीं है; जो भी मामला उठाया जाता है, उसे चर्चा के लिए पूरा समय दिया जाना चाहिए।
Created On :   1 April 2026 8:18 PM IST










