- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अहमदनगर
- /
- भाजपा ने अहिल्यानगर जिले की राहुरी...
उपचुनाव: भाजपा ने अहिल्यानगर जिले की राहुरी सीट से अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार

New Delhi News. भाजपा ने अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार घोषित किया है। शिवाजीराव कर्डिले की मृत्यु की वजह से राहुरी विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अक्षय कर्डिले दिवंगत नेता शिवाजी कर्डिले के बेटे हैं। राहुरी के साथ ही बारामती विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा हो गई है। दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राहुरी सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की।
यह भी पढ़े -सामान्य-प्रशासन विधेयक 2026 विधेयक को सीएपीएफ बनाम आईपीएस के रूप में पेश करना गलत - गोपछडे
उल्लेखनीय है कि दिवंगत शिवाजीराव कर्डिले ने 2009 का चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ा था और पहली बार राहुरी सीट पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद कर्डिले ने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा मैदान में हैं। विपक्षी पार्टियों के बीच इस बात पर बहस चल रही है कि इस सीट पर उम्मीदवार उतारा जाए या नहीं। राकांपा (शरद) ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि वह इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
Created On :   1 April 2026 7:56 PM IST












