Ahilyanagar News: दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार ने की 4 सगी बहनों से दरिंदगी

दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार ने की 4 सगी बहनों से दरिंदगी
  • शर्मसार कर देने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई
  • रिश्तेदार ने की 4 सगी बहनों से दरिंदगी

Ahilyanagar News. राहुरी तहसील से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने एक ही परिवार की चार सगी बहनों का कई दिनों तक यौन शोषण किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चियों का दूर का रिश्तेदार है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ खुलासा

माता-पिता के अलगाव के बाद चार बहनों की देखभाल की जिम्मेदारी आरोपी रिश्तेदार को सौंपी गई थी। लेकिन अभिभावक की जिम्मेदारी निभाने के बजाय उसने ही इन मासूम बच्चियों का यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

मामला तब उजागर हुआ जब चार महीने पहले शादीशुदा हुई बड़ी बहन अपनी बहनों से मिलने आई। आरोपी ने उसके साथ भी फिर से दुष्कर्म किया। साहस जुटाकर पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद दंपति ने तुरंत स्नेहालय संस्था से संपर्क किया। संस्था की ‘उड़ान परियोजना’ के कार्यकर्ताओं ने राहुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात 12:30 बजे चारों बच्चियों को मुक्त कराया और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िताएं और कार्रवाई

पीड़ित चारों बहनें नाशिक जिले की रहने वाली हैं। इनमें एक बालिग और तीन नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है। आरोपी ने कई बार चारों बहनों का शोषण किया था। पुलिस निरीक्षक संजय ठेंगे ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़िताओं का समुपदेशन कर उन्हें स्नेहालय संस्थान में भर्ती कराया गया है। इस मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

Created On :   19 Sept 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story