Ahilyanagar News: कोपरगांव शहर में तेंदुए का आतंक - महिला पर हमला कर ली जान, वन विभाग पकड़ने में असफल

कोपरगांव शहर में तेंदुए का आतंक - महिला पर हमला कर ली जान, वन विभाग पकड़ने में असफल
  • महिला पर हमला कर ली जान
  • इससे पहले चार वर्षीय बालिका बनी थी शिकार
  • ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल

Kopargaon News. तहसील के येसगांव शिवहर में सोमवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे एक सप्ताह पूर्व भी एक चार वर्षीय बालिका को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।

लगातार हो रही इन घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता रोको आंदोलन कर वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद विभाग को नरभक्षी तेंदुए को मार गिराने (शूट) का आदेश मिला, लेकिन अब तक विभाग तेंदुए को पकड़ने या मारने में विफल रहा है।

तेंदुआ अब भी तहसील और शहर के विभिन्न इलाकों में घूमता हुआ देखा जा रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है।

विगत छह दिनों से वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है, परंतु अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं और गलियां सुनसान हो जाती हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर कार्रवाई करे, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Created On :   11 Nov 2025 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story