Nevasa News: कंगना रनौत ने किए शनि दर्शन, चौथरा जाकर तेल चढ़ाया

कंगना रनौत ने किए शनि दर्शन, चौथरा जाकर तेल चढ़ाया
  • श्रावण मास के अंतिम शनिवार पर शनिदेव मंदिर में दर्शन
  • कंगना रनौत ने किए शनि दर्शन
  • चौथरा जाकर तेल चढ़ाया

Nevasa News. भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने श्रावण मास के अंतिम शनिवार पर शनिदेव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने उदासी महाराज मठ में अभिषेक कर चौथरा जाकर तेल चढ़ाया। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। श्रावण के अंतिम शनिवार पर लगभग 50,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे और भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली कंगना ने 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में प्रवेश किया और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद चुनी गईं। इस तरह कंगना रनौत ने कला और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान कायम की है।

कंगना ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था और अभिनय के लिए चर्चा में रहीं। फैशन (2008) में दमदार किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि क्वीन (2014) और तनु वेड्स मनु श्रृंखला ने उन्हें लोकप्रियता और आलोचकों की सराहना दोनों दिलाई। अब तक उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना न सिर्फ़ एक अभिनेत्री बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी में उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन भी किया, वहीं थलाइवी में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का जीवन पर्दे पर उतारा। अपने बेबाक स्वभाव और स्पष्ट विचारों के लिए मशहूर कंगना अक्सर चर्चाओं और विवादों में रहती हैं।

Created On :   16 Aug 2025 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story