- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अहमदनगर
- /
- पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय...
Nevasa News: पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़ ने किए शनि दर्शन, उदासी महाराज मठ में अभिषेक

- रविवार सुबह शनि शिंगणापुर पहुंचे
- बाबूराव बनकर की लिखित एक सूचनात्मक पुस्तक भेंट
Nevasa News. देश के 50वें पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय चंद्रचूड़ ने रविवार सुबह शनि शिंगणापुर पहुंचकर उदासी महाराज मठ में अभिषेक किया। चौथरा पर पूजा व तेल अर्पण के बाद उन्होंने शनि प्रतिमा के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य पुजारी अशोक कुलकर्णी ने विधिवत पूजन कराया।
देवस्थान के जनसंपर्क कार्यालय में, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बनकर ने उन्हें देवस्थान के संस्थापक अध्यक्ष बाबूराव बनकर की लिखित एक सूचनात्मक पुस्तक भेंट की। वहीं, पुलिस पाटिल एड. सयाराम बनकर ने शॉल, श्रीफल और प्रसाद देकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एच.आर. वाघमारे, न्यायाधीश आर.आर. हस्तेकर, न्यायाधीश वी.एन. मोरे तथा शनिशिंगणापुर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष शेलके उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने वर्ष 2000 में अपने पिता, देश के 16वें पूर्व मुख्य न्यायाधीश यशवंतराव चंद्रचूड़ के साथ शनि दर्शन के लिए की गई यात्रा को याद किया। उन्होंने उस समय के देवस्थान अध्यक्ष स्वर्गीय बाबूराव बनकर के स्नेह और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव से कुछ दूरी पर गाड़ी खराब होने पर उन्होंने मंदिर से गाड़ी भेजकर हमारी सहायता की थी।
इस अवसर पर उन्हें मंदिर और पानसतीर्थ परियोजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
Created On :   11 Aug 2025 6:41 PM IST