एनएचएआई: अहिल्यानगर छत्रपति संभाजीनगर-पुणे नेशनल हाईवे के मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की

अहिल्यानगर छत्रपति संभाजीनगर-पुणे नेशनल हाईवे के मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की
  • शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे की ओर से उठाए गए विषय
  • छत्रपति संभाजीनगर अहिल्यानगर पुणे रास्ता नेशनल हाईवे 753 एफ का हिस्सा

New Delhi News. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा है कि अहिल्यानगर (अहमदनगर) छत्रपति संभाजीनगर-पुणे नेशनल हाईवे की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र की नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार की है। शिवसेना (उद्धव) सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे की ओर से उठाए गए विषय का जवाब देते हुए एनएचएआई ने स्पष्टीकरण देते हुए यह बात कही है।

एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने वाकचौरे को भेजे एक पत्र में कहा है कि छत्रपति संभाजीनगर अहिल्यानगर पुणे रास्ता नेशनल हाईवे 753 एफ का हिस्सा है। इस रूट को 2017 में नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। हालांकि, उस समय, यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र सरकार बीओटी आधार पर पहले से ही लागू कर रही थी और इसे सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय या एनएचएआई को ट्रांसफर नहीं किया गया था।

इसके बाद, 8 मार्च 2024 को, महाराष्ट्र सरकार के कहने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के अनुसार, पुणे अहिल्यानगर छत्रपति संभाजीनगर हाईवे कॉरिडोर को विकसित करने और पुणे और छत्रपति संभाजीनगर के बीच एक नया छह-लेन एक्सप्रेस वे बनाने का फैसला किया गया है।

इस एमओयू के प्रोविजन के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार पुणे से छत्रपति संभाजीनगर तक नेशनल हाईवे 753 एफ के पूरे हिस्से के लिए ज़िम्मेदार होगी और इस रूट का उन्नयन और रखरखाव महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमएसआईडीसी) करेगा।

Created On :  

Tags

Next Story