Blast in Firecracker Factory: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

डिजिटिल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के अहमदाबाद में शनिवार को एक अवैध रूप से चली रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। यह घटना रामोल-गात्राड रोड नहर के किनारे खुले मैदान में चल रही फैक्ट्री का है। धमाका इतना जोरदार हुआ कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। अभी तक जानकारी मिली है कि इस धमाके में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -छात्रों से भरी स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, 2 स्टूडेंट सहित 3 ने गंवाई जान, मुर्शिदाबाद में बड़ी दुर्घटना
पुलिस ने घटना पर क्या कहा?
पुलिस ने इस घटना को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि शुरुआत में दो लोगों की मौत की खबर मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने अभियान के दौरान आगे बढ़ी तो मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। वहीं इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
यह भी पढ़े -खापरखेड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर में युवक की मौत, डोंगरगांव के पास वाहन से चालक की मौत
आग पर पाया काबू
इस जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसके बाद दमकल और बचाव दल को सूचना दी गई तो वे तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। यहां पर पहुंचते ही उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। काफी समय तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल स्थिति उनके नियंत्रण में है।
अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस के मुताबिक, हादसे की शिकार होने वाली पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। ये मामले को गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियमक के तहत दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) समेत अन्य जांच एजेंसियों को बुलाया गया है।
Created On :   18 July 2026 6:00 PM IST












