Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे कहा- चुप्पी तोड़े सरकार, सफदरजंग हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अब इस मामले पर अन्ना हजारे ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार से अपील की है इस मुद्दे पर अपनी चुप्पे तोड़कर, उन्हें वांगचुक से बात करनी चाहिए।
अन्ना हजारे ने कहा कि वांगचुक बीते 20 दिन से अनशन कर रहे हैं, इसलिए सरकार को उनके सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। सरकार उनकी मांगों को माने या माने पर कम से कम बात तो जरूर करे।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार सरकार चाहे वांगचुक की मांगो पर हां कहे या ना, लेकिन बातचीत जरूर करे, क्योंकि किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से ही निकलता है। बता दें कि नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 दिन से भूख हड़ताल बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई।
अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आज सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस ने सोनम को एडमिट कराया था। 20 दिन से उपवास की वजह से उन्हें सामान्य कमजोरी थी।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोनम को बेहोशी आने की कोई हिस्ट्री नहीं है। एडमिट करते समय वह पूरे होश में थे। उनकी नाड़ी से लेकर ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सैचुरेशन समान्य और स्थिर थे। टेस्ट करने पर उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण मिले।
Created On :   18 July 2026 6:16 PM IST












