Nagpur News: नागपुर में फर्जी जाति प्रमाण-पत्र घोटाला उजागर, 11 लोगों पर केस दर्ज

नागपुर में फर्जी जाति प्रमाण-पत्र घोटाला उजागर, 11 लोगों पर केस दर्ज

Nagpur News फर्जी जाति वैधता प्रमाण-पत्र बनाकर शैक्षणिक प्रवेश प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पाचगांव पुलिस स्टेशन में 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक गोपिका कोडापे, दक्षता पथक, नागपुर द्वारा 28 मार्च को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

सीईटी सेल में जमा किया : जांच में सामने आया कि सालई गोधनी स्थित श्री गोविंदराव वंजारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आरोपी प्राध्यापक अमोल देवीदास घोड़े (34), सहायक प्राध्यापक मोहन ज्ञानेश्वर करंभे (45), सहायक प्राध्यापक शुभम बालाजी खोरगड़े (41) सभी नागपुर निवासी, छात्र के पिता जितेंद्र देवगड़े (45) सालई मेंढा, छात्र के पिता देवेंद्र नीलकंठ मोंदेकर, नागपुर, छात्रा निशा प्रदीप गुड़धे (18) इंगोले नगर, नागपुर, फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने वाला आरोपी निहाल नरेंद्र निपाने (21), नागपुर, नंदू दुधपचारे (35) उमरेड, गणेश शेंडे (28) कुरखेड़ा, जिला-गड़चिरोली, जिसके अकांउट में पैसे भेजे गए आरोपी राहुल यादव उर्फ राहुल आनंद (45) हजारी पहाड़, नागपुर तथा राहुल का साथी विवेक सिंह (40) त्रिमूर्ति नगर, नागपुर निवासी ऐसे कुछ प्राध्यापकों, छात्रों, अभिभावकों और बाहरी व्यक्तियों ने मिलकर फर्जी जाति वैधता प्रमाणपत्र तैयार किए और उन्हें सीईटी सेल में जमा किया।

जांच में आरोप सही पाए गए : इस घोटाले में कॉलेज के प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने वाले और कुछ आरोपी आर्थिक लेन-देन में शामिल थे। यह मामला तब उजागर हुआ। जब पुणे स्थित संबंधित विभाग और सीईटी सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर जांच के आदेश दिए गए। 23 मार्च 2026 को हुई प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं जैसे फर्जी दस्तावेज बनाना, धोखाधड़ी करना और आपराधिक साजिश रचने के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार मामले की आगे गहन जांच में और भी लोगों की लिप्तता सामने आने की संभावना है।


Created On :   1 April 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story