Nagpur News: नागपुर मनपा स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षकों की होगी भर्ती

नागपुर मनपा स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षकों की होगी भर्ती
मिलेगी सेमी-अंग्रेजी की शिक्षा

Nagpur News महानगर पालिका के स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मनपा ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मनपा की शिक्षा विशेष समिति सभापति संतोषदेवी लठ्ठा की अध्यक्षता में हाल ही में बैठक हुई, जिसमें आगामी नए सत्र 2026-27 से रिक्त पदों पर अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती करने और अधिक विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों में सेमी-अंग्रेजी की कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

लगाए जाएंगे कैमरे : मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में स्कूलों की विविध समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक मशीन कार्यान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विद्यार्थियों को आवंटित होने वाले गणवेश, शूज और मौजे की गुणवत्ता जांच कर खरीदी करने, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को व्याकरण पुस्तक उपलब्ध कराने, छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने पालकों की जानकारी और मोबाइल क्रमांक समेत अन्य जानकारी को विशेष रजिस्टर में दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में उपसभापति भारती बुंदे, सदस्य विनय दाणी, वैशाली उदापुरकर, अंकित चौधरी, कांचन चव्हाण, वर्षा डोंगरे, उपायुक्त डॉ. मेघना वासनकर, शिक्षणाधिकारी माधुरी काटकर, उपशिक्षणाधिकारी सीमा खोब्रागडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Created On :   2 April 2026 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story