- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सुनेत्रा पवार के नामांकन से शरद...
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के नामांकन से शरद पवार और सुप्रिया रहे दूर, शरद गुट ने किया है समर्थन का ऐलान

Mumbai News. बारामती विधानसभा उपचुनाव में राकांपा (अजित) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। हालांकि इस अहम मौके पर पवार परिवार के प्रमुख चेहरे नजर नहीं आए। राकांपा (शरद) अध्यक्ष शरद पवार राज्यसभा की शपथ के लिए दिल्ली में थे जबकि कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले मुंबई में ही रहीं। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल न होने के पीछे पहले से तय व्यस्तताओं का हवाला दिया।
फिर भी समर्थन का ऐलान
नामांकन की प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने के बावजूद शरद गुट ने इस उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को समर्थन देने का ऐलान किया है। शरद पवार समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि बारामती का उपचुनाव निर्विरोध होना चाहिए। पवार ने कहा कि अजित पवार को सभी दलों में समर्थन देने वाले लोग मौजूद हैं, इसलिए यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए। सुप्रिया सुले ने कहा कि वह पार्टी की बैठक के सिलसिले में मुंबई में थीं जिसकी वजह से नामांकन के दौरान मौजूद नहीं रहीं।
Created On :   6 April 2026 10:18 PM IST











