- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पवार - आठवले समेत 19 सदस्यों ने ली...
राज्यसभा: पवार - आठवले समेत 19 सदस्यों ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, 5 महाराष्ट्र से नए सदस्य

New Delhi News. महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित राकांपा (शरद) प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत 5 सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। इसके साथ ही तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से राज्यसभा के लिए अलग-अलग राज्यों से निर्वाचित 19 सदस्यों ने अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी सो सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन ने मराठी और दो ने हिंदी में शपथ ली। शरद पवार और रामदास आठवले ने हिंदी में और माया चिंतामन इवनाते, रामराव सखाराम वाडकुटे और डॉ ज्योति नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। पवार व्हील चेयर पर बैठकर शपथ लेने पहुंचे थे। राज्यसभा सभापति ने नवनिर्वाचित क्रिस्टोफर मनिकम, डॉ. अंबुमणि रामदॉस, कॉन्स्टैंडाइन रवींद्रन, एल.के.सुधीश, डॉ.एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मलिक, विश्वजीत सिन्हा, संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार रे और मनमोहन सामल को राज्य्सभा सदस्यनता की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़े -नासिक के कथित ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात पर ईडी की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू
राज्यसभा कक्ष में शपथ लेने वाले कुल 19 सदस्यों में से तीन ने मराठी, दो ने हिंदी, छह ने तमिल, एक ने अंग्रेजी, चार ने बंगाली और तीन ने ओडिया में शपथ ली। नए सदस्यों में पांच महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडु से, पांच पश्चिम बंगाल से और तीन सदस्य ओडिशा से हैं। इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Created On :   6 April 2026 8:23 PM IST











