सहमत नहीं: मंत्री नितेश राणे ने नीलेशचंद्र के बयान से किया किनारा, की थी छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना

मंत्री नितेश राणे ने नीलेशचंद्र के बयान से किया किनारा,  की थी छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना
  • जैनमुनि ने की थी तुलना
  • बंदरगाह मंत्री राणे की शिवाजी महाराज से तुलना की
  • मंत्री नितेश राणे ने नीलेशचंद्र के बयान से किया किनारा

Mumbai News. जैनमुनि नीलेशचंद्र की ओर से भाजपा नेता तथा प्रदेश के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इसके मद्देनजर शनिवार को नितेश ने नीलेशचंद्र के बयान से किनारा कर लिया है। सिंधुदुर्ग में नितेश ने कहा कि मैं नीलेशचंद्र के बयान से सहमत नहीं हूं। बीते दिनों ठाणे के मुंब्रा में आयोजित एक कार्यक्रम में नीलेशचंद्र ने कहा कि नितेश की ऊंचाई शिवाजी महाराज की जितनी है। नितेश को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इस पर सफाई देते हुए नितेश ने कहा कि नीलेशचंद्र ने अपने भावना व्यक्त की है। लेकिन शिवाजी महाराज की तुलना किसी भी नहीं हो सकती है। हम लोग शिवाजी महाराज के पैरों की धूल बराबर भी नहीं हैं। इसलिए मेरा नीलेशचंद्र के बयान का बिल्कुल समर्थन नहीं है।

नितेश ने कहा कि प्रदेश को एकदम कर्तव्यवान मुख्यमंत्री फडणवीस मिले हैं। फडणवीस ही अगले 25 सालों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे। दूसरी तरफ मराठा आंदोलक मनोज जरांगे-पाटील ने कहा कि नीलेशचंद्र का दिमाग ठिकाने पर नहीं है। यदि वह शिवाजी महाराज की ऊंचाई से किसी की तुलना करेंगे तो समाज में लोग उग्र हो सकते हैं।

Created On :   5 April 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story