- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महापुरुषों की जयंती मनाना औपचारिकता...
समीक्षा बैठक: महापुरुषों की जयंती मनाना औपचारिकता नहीं, विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है- मुख्यमंत्री

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों और कार्यों की प्रेरणा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती की तैयारी को समीक्षा बैठक की। राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में आयोजित बैठक में प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, भाजपा के पूर्व विधायक भाई गिरकर, राकांपा (शरद) के पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये, मुंबई मनपा आयुक्त आयुक्त अश्विनी भिडे और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर के विचारों और संविधान ने देश को प्रगति के लिए दिशा मिली है। उनके योगदान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। फडणवीस ने कहा कि आंबेडकर जयंती को उनके विचारों के उत्सव के रूप में मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर लाखों अनुयायी चैत्यभूमि पर आते हैं। इसलिए गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर मंडप बनाया जाए। नागरिकों के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करें। दादर और आसपास के इलाकों में यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस उचित प्रबंध करें।
ड्रोन शो होगा आयोजित
मंत्री शिरसाट ने बताया कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 अप्रैल की शाम को दादर में चैत्यभूमि परिसर में डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
Created On :   3 April 2026 10:15 PM IST








