- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तुकाराम मुंढे का तबादला रद्द करने...
Mumbai News: तुकाराम मुंढे का तबादला रद्द करने की मांग को लेकर दिव्यांगों का मंत्रालय में प्रदर्शन

Mumbai News. दिव्यांग कल्याण विभाग के पूर्व सचिव तुकाराम मुंढे के तबादले को लेकर गुरुवार को मंत्रालय परिसर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। करीब दो दर्जन से अधिक दिव्यांग लोगों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सचिव के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मुंढे का तबादला रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने कहा कि तुकाराम मुंढे पिछले लगभग एक साल से दिव्यांगों के हित में लगातार काम कर रहे थे। उनका कहना था कि कई योजनाओं को उन्होंने गति दी, लंबित मामलों का तेजी से निपटारा किया और दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऐसे समय में उनका अचानक तबादला होने से कई योजनाएं बीच में ही अटक सकती हैं। मुंढे को सरकार ने मंगलवार को दिव्यांग विभाग से हटाकर राहत एवं पुनर्वसन विभाग में भेजा है।
Created On :   2 April 2026 8:54 PM IST







