तैयारियां तेज: नवी मुंबई को जल्द मिलेगा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला विश्व स्तरीय स्टेडियम, मुख्यमंत्री फडणवीस की परिकल्पना होगी पूरी

नवी मुंबई को जल्द मिलेगा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला विश्व स्तरीय स्टेडियम, मुख्यमंत्री फडणवीस की परिकल्पना होगी पूरी
  • मुख्यमंत्री फडणवीस की परिकल्पना होगी पूरी
  • आवश्यक योजना जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए

Mumbai News. नवी मुंबई में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्टेडियम निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की परिकल्पना के अनुसार सांस्कृतिक कार्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार ने अधिकारियों को आवश्यक योजना जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में शेलार ने स्टेडियम के लिए स्थान चयन करते समय कनेक्टिविटी, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं का समग्र रूप से ध्यान रखने को कहा है।

बैठक में बताया गया कि नवी मुंबई की प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण का विकल्प विचाराधीन है। इस क्षेत्र की लगभग 50 प्रतिशत जमीन पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है, जबकि शेष जमीन चरणबद्ध तरीके से अधिग्रहित कर परियोजना को गति दी जाएगी। स्टेडियम के लिए करीब 40 एकड़ भूमि और अन्य सहायक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही परियोजना के लिए विस्तृत आराखडा (डिजाइन) तैयार करने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि, इससे पहले जमीन का अंतिम चयन और प्रारंभिक योजना को प्राथमिकता देने को कहा गया है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) अध्यक्ष अजिंक्य नाईक ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस का सपना मुंबई के पास एक लाख क्षमता वाला स्टेडियम बनाना है, जिसे एमसीए पूरा सपोर्ट करेगी।

Created On :   2 April 2026 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story