New Delhi News: शाह से मिले उद्धव गुट सांसद जाधव ने कहा - जनगणना-2027 में घुमंतू समाज के लिए हो अलग कॉलम

शाह से मिले उद्धव गुट सांसद जाधव ने कहा - जनगणना-2027 में घुमंतू समाज के लिए हो अलग कॉलम
  • घुमंतू समाज के लिए हो अलग कॉलम
  • ‘जनगणना-2027 में अलग कॉलम की मांग
  • उद्धव गुट सांसद जाधव शाह से मिले

New Delhi News. शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय जाधव ने जनगणना 2027 में भटके विमुक्त (वीजेएनटी) समाज और आदिवासी घुमंतू समाज के लिए एक अलग कॉलम रखने की मांग की है। इस बाबत जाधव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनको एक पत्र भी सौंपा है।केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपे पत्र में जाधव ने कहा देश में जनगणना की तैयारी चल रही है. लेकिन देश का अभिन्न अंग रहे हमारे भटके विमुक्त जिनको घुमंतु भी कहा जाता है उनकी स्थिती बहोत ही दयनीय है। हमारे देश मे जानवरो की गणना होती है लेकिन हमारे विमुक्त जनजाति के लोगों की गणना नहीं होती। यह दुर्भाग्य की बात है।

शिवसेना (उद्धव) सांसद ने कहा कि जनगणना 2027 में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया है। घुमंतू समाज रोजगार के लिये हमेशा भ्रमण करता है। उसका कोई पक्का मकान नहीं होता। वह झुग्गी-झोंपड़ी और कई बार तो ये लोग रास्ते पर ही डेरा डाल कर रहते हैं। इस कारण विमुक्त समाज की जनगणना सही तरीके से नहीं हो पाती। ऐसे में जनगणना 2027 में भटके विमुक्त, आदिवासी घुमन्तु समाज की जनगणना के लिये स्वतंत्र रूप से कॉलम तैयार किया जाए, ताकि उनको न्याय मिल सके।

Created On :   1 April 2026 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story