Mumbai News: महाराष्ट्र के जलाशयों में 51.22 प्रतिशत जलभंडारण

महाराष्ट्र के जलाशयों में 51.22 प्रतिशत जलभंडारण
पिछले साल के मुकाबले 5.94 प्रतिशत ज्यादा पानी

Mumbai News गर्मी के मौसम के बीच प्रदेश के जलाशयों में 51.22 प्रतिशत पानी है। जबकि पिछले साल 45.28 प्रतिशत पानी था। पिछले साल की तुलना में अभी 5.94 प्रतिशत ज्यादा पानी है। प्रदेश में इस साल मानसून 10 जून तक आने की संभावना है। इससे फिलहाल जलाशयों का जलभंडारण पर्याप्त नजर आ रहा है।

राज्य के छोटे, बड़े और मध्यम मिलाकर 3028 जलाशय हैं। जिसमें कुल 28809.96 दस लाख घन मीटर (दलघमी) जलभंडारण है। अमरावती विभाग के जलाशयों में सबसे अधिक 56.36 प्रतिशत पानी है। जबकि पुणे विभाग के जलाशयों में सबसे कम 47.82 प्रतिशत पानी है। शनिवार को राज्य के जलसंसाधन विभाग से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक नागपुर विभाग के 387 जलाशयों में 53.56 प्रतिशत पानी है। जबकि अमरावती विभाग के 276 जलाशयों में 56.36 प्रतिशत जलभंडारण है।

छत्रपति संभाजीनगर विभाग के 929 जलाशयों में 53.23 प्रतिशत जलसंचय है। नाशिक विभाग के 539 जलाशयों में 51.83 प्रतिशत पानी है। पुणे विभाग के 724 जलाशयों में 47.82 प्रतिशत पानी है। जबकि कोंकण विभाग के 173 जलाशयों में 51.82 प्रतिशत पानी का भंडारण है।

विभागवार पानी की स्थिति

विभाग वर्तमान जलभंडारण पिछले साल

नागपुर 53.56 % 43.42 %

अमरावती 56.36 % 50.79 %

छत्रपति संभाजीनगर 53.23 % 45.89 %

नाशिक 51.83 % 47.39 %

पुणे 47.82 % 41.37 %

कोंकण 51.82 % 53.27 %

कुल 51.22 % 45.28 %

-------------------------------

जलाशयवार जलभंडारण

जलाशय पानी

जायकवाडी 51.69 %

गोसीखुर्द 62.75 %

बावनथडी 40.80 %

काठमी खैरी 91.39 %


Created On :   4 April 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story