- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य के जलाशयों में इस बार जून तक...
भास्कर खास: राज्य के जलाशयों में इस बार जून तक जलापूर्ति के लिए पानी उपलब्ध, 51.22 प्रतिशत जलभंडारण

Mumbai News. गर्मी के मौसम में मुंबई समेत राज्य के जलाशयों में इस बार जून तक जलापूर्ति के लिए पानी उपलब्ध है। इसमें मुंबई शहर को जलापूर्ति करनेवाले सात जलाशयों में 38 फीसदी पानी है। जबकि मुंबई के अलावा प्रदेश के जलाशयों में 51.22 प्रतिशत पानी है। पिछले साल प्रदेश के जलाशयों में 45.28 प्रतिशत पानी था। जो इस वर्ष 5.94 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में इस साल मानसून 10 जून तक आने की संभावना है। इससे फिलहाल जलाशयों का जलभंडारण पर्याप्त नजर आ रहा है।
जलाशयवार | जलभंडारण |
जलाशय | पानी |
जायकवाडी | 51.69 % |
गोसीखुर्द | 62.75 % |
बावनथडी | 40.80 % |
काठमी खैरी | 91.39 % |
यह भी पढ़े -विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव, कांग्रेस बारामती-राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी
अमरावती विभाग के जलाशयों की अच्छी स्थिति
मुंबई मनपा के अलावा राज्य में छोटे, बड़े और मध्यम मिलाकर 3028 जलाशय हैं। जिसमें कुल 28809.96 दस लाख घन मीटर (दलघमी) जलभंडारण है। अमरावती विभाग के जलाशयों में सबसे अधिक 56.36 प्रतिशत पानी है। जबकि पुणे विभाग के जलाशयों में सबसे कम 47.82 प्रतिशत पानी है। शनिवार को राज्य के जलसंसाधन विभाग से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक नागपुर विभाग के 387 जलाशयों में 53.56 प्रतिशत पानी है। जबकि अमरावती विभाग के 276 जलाशयों में 56.36 प्रतिशत जलभंडारण है। छत्रपति संभाजीनगर विभाग के 929 जलाशयों में 53.23 प्रतिशत जलसंचय है। नाशिक विभाग के 539 जलाशयों में 51.83 प्रतिशत पानी है। पुणे विभाग के 724 जलाशयों में 47.82 प्रतिशत पानी है। जबकि कोंकण विभाग के 173 जलाशयों में 51.82 प्रतिशत पानी का भंडारण है।
विभागवार पानी की स्थिति
विभाग | वर्तमान जलभंडारण | पिछले साल |
नागपुर | 53.56 % | 43.42 % |
अमरावती | 56.36 % | 50.79 % |
छत्रपति संभाजीनगर | 53.23 % | 45.89 % |
नाशिक | 51.83 % | 47.39 % |
पुणे | 47.82 % | 41.37 % |
कोंकण | 51.82 % | 53.27 % |
कुल | 51.22 % | 45.28 % |
Created On :   5 April 2026 6:33 PM IST









