Mumbai News: मुंबई युवक कांग्रेस का गैस सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर सत्याग्रह आंदोलन

मुंबई युवक कांग्रेस का गैस सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर सत्याग्रह आंदोलन
  • मुंबई में बढ़ती गैस सिलेंडर की किल्लत
  • मुंबई युवक कांग्रेस ने ‘न्याय सत्याग्रह आंदोलन’ का शंखनाद किया

Mumbai News. मुंबई में बढ़ती गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मुंबई युवक कांग्रेस ने ‘न्याय सत्याग्रह आंदोलन’ का शंखनाद करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस आंदोलन की शुरुआत मुंबई विभागीय कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। जहां पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बढ़ती गैस की कमी के विरोध में इस सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई है। यह आंदोलन सोमवार से शुरू हुआ जो गैस आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने तक चलेगा। मुंबई युवक कांग्रेस का कहना है कि आम जनता गैस सिलेंडर की कमी से परेशान है, सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि सत्याग्रह के जरिए जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।

Created On :   6 April 2026 10:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story