बेनामी संपत्तियों की पहचान: ED ने पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के दर्जनभर ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की

ED ने पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के दर्जनभर ठिकानों पर एक साथ  छापेमार कार्रवाई की
तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) के दर्जनभर ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है।

ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों (predicate offences) के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं।

Created On :   27 April 2026 9:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story