दौरा और द्विपक्षीय वार्ता: न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल का किया दौरा, साथ में पत्नी समेत मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल का किया दौरा, साथ में पत्नी समेत मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
भारत -न्यूजीलैंड के बीच फाइनल हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौता पर कल होंगे साइन,बड़े पैमाने पर ट्रेड बढ़ाने का जरिया

डिजिटल डेस्क, आगरा। न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले और उनकी पत्नी नादिन मैक्ले के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उनकी पत्नी सीमा गोयल ने उत्तरप्रदेश के आगरा में ताजमहल का दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता, जिसे न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैक्ले और मेरे बीच सालों की बातचीत के बाद फाइनल किया गया था, और प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच फाइनल किया गया था, कल साइन होने वाला है।

इसपर कल मुहर लग जाएगी और कुछ महीनों में, यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़े पैमाने पर ट्रेड बढ़ाने का जरिया बन जाएगा। भारत से न्यूजीलैंड तक सामान बिना किसी कर या इंपोर्ट ड्यूटी के वहां पहुंच सकेगा। यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आगरा और उत्तर प्रदेश के कारीगरों और हथकरघा के लिए बहुत सारे मौके देगा। मंत्री और उनकी पत्नी भारत आए थे और ताजमहल देखना चाहते थे। उन्होंने सुबह ताजमहल देखा। उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा।

Created On :   26 April 2026 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story