Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर टली बड़ी दुर्घटना, उड़ान भरते ही प्लेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 232 यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर टली बड़ी दुर्घटना, उड़ान भरते ही प्लेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 232 यात्री
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर फ्लाइट में टेकऑफ के समय इंजन खराब हो गया और प्लेन में आग लग गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। स्विस एयर की फ्लाइट SWR146, जो दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी, टेकऑफ के समय अचानक खराब हो गई। उड़ान भरते ही विमान के इंजन में दिक्कत आ गई जिससे हालात गंभीर हो गई। कुछ लोगों ने विमान से धुआं निकलते देखा और आग लगने की भी खबर आई। तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी गई। वहीं, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

टेकऑफ के समय इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान उड़ान भर रहा था उसका एक इंजन अचानक काम करना बंद कर गया। इससे विमान में धुआं दिखा और आग लगने की खबर भी आई।

इमरजेंसी में यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

आपको बता दें कि, फौरन इमरजेंसी घोषित की गई। इमरजेंसी स्लाइड की मदद से 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर को जल्दी बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 लोग हल्के घायल हुए।

फायर टीम ने संभाली स्थिति, जांच जारी

फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम तुरंत पहुंची और आग को फैलने से रोका। अब इस घटना की जांच की जा रही है कि इंजन में खराबी क्यों आई?

Created On :   26 April 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story