Delhi Politics: 'वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम...' अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाली तस्वीर पर AAP ने BJP को दिया दो टूक जवाब

वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम... अरविंद केजरीवाल के शीशमहल वाली तस्वीर पर AAP ने BJP को दिया दो टूक जवाब
भारतीय जनता पार्टी के शीशमहल-2 वाले दावे पर सियसी गरमाती हुई नजर आ रही है। इस पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीशमहल-2 वाले दावे पर सियसी गरमाती हुई नजर आ रही है। इस पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप ने दावा करते हुए कहा कि शीशमहल वाली अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नए बंगला बताकर शेयर की जा रही है, असल में वह इंटरनेट ली गई है। इस मामले में आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया, "बीजेपी ने केजरीवाल जी को बदनाम करने के लिए फिर से दुष्प्राचार शुरू कर दिया है। मंत्री प्रवेश वर्मा और बीजेपी सांसद इंटरनेट साइट Pinterest से तस्वीर उठाकर उन्हें केजरीवाल जी के घर की तस्वीर बातकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।"

बीजेपी से इन सवालों के जवाब मांगे?

आप प्रवक्ता ने आगे कहा कि बीजेपी सांसद और मंत्री को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है। वो सिर्फ जनता के सामने झूठ परोसने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या भारत में गैस की किल्लत समाप्त हो गई है? क्या महंगाई को कम किया गया है? क्या रुपये की कीमत पर कंट्रोल किया गया है? उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का सिर्फ एक ही काम बचा है, जो दुष्प्रचार करना, केजरीवाल को बदनाम करना, आप की सरकार तोड़ना और जनता को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

BJP नेता को दी चुनौती

इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की एक तस्वीर जारी की गई है। जिसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। इसके साथ ही कहा कि प्रवेश वर्मा और उनके टीवी चैनल द्वारा जारी की गई फोटों के लिए मानहानि का केस झेलने के लिए तैयार रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल महोयत और प्रवेश वर्मा दिल्ली वासियों को लिए अपना घर खोल दें तो केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। इससे यह पता चल जाएगा कि किसका घर आलीशान है?

Created On :   25 April 2026 11:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story