भाजपा के निशाने पर आप पार्टी: आप पार्टी ने जो पाप किया,उसकी जांच हो रही है, जनता के बीच में केजरीवाल ने नाटक किए

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा आम आदमी पार्टी ने जो पाप किया है, जब दिल्ली में वे सरकार में आ रहे थे तब उन्होंने कहा था कि घर नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे लेकिन आने के बाद देश में सबसे ज्यादा रईसी में जो रहे हैं वह अरविंद केजरीवाल हैं। जो पाप किया है उसकी जांच हो रही है।
यह भी पढ़े -वित्त वर्ष 2027 में पुरानी बनाम नई आयकर व्यवस्था में कर्मचारियों के लिए कौन सा विकल्प रहेगा फायदेमंद?
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "बिहार में उनका सूपड़ा साफ हो गया, 1 सीट से बच गए नहीं तो नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनते... परिवार की पार्टी कब तक चलेगी? बिहार के लोगों ने तो उन्हें बेनकार दिया है। वे कभी केरल जाते हैं, कभी बंगाल जाते हैं, जाएं उससे क्या होगा?
भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के बीच जाकर नाटक किया, ईमानदारी का चोला पहनकर जनता को ठगा, जनता को धोखा दिया और जनता के पैसे को लूटकर शीशमहल बनाया, अरविंद केजरीवाल का आचरण, चेहरा, व्यवहार यह सबने देखा है। इसलिए वे बेनकाब हो गए, उनकी पार्टी भी साफ हो गई.
Created On :   26 April 2026 2:06 PM IST












