Arun Govil on Raghav Chadha: AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने के फैसला को BJP सांसद अरुण गोविल ने बताया सही, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दो-तिहाई आम आदमी पार्टी के सांसदों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा समेत अन्य नेताओं के फैसलें पर बुरी तरह से भड़क गई थी। वहीं, बीजेपी ने इस आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी नाकामयाबी बताई थी। इस बीच अब मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने राघव चड्ढा समेत आप के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आप नेताओं के फैसले को सही बताया है। अरुण गोविल ने कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी की सच्चाई समझ आ गई है।
आप नेताओं के बीजेपी में आने के फैसले को अरुण गोविल ने बताया सही
बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा, "बहुत अच्छी बात है और उनको समझ में आ गया। पहली बात तो उनको उनकी अपनी पार्टी समझ में आ गई और उसके बाद बीजेपी को तो हम जानते ही हैं। इसलिए उनके लिए बहुत अच्छा विकल्प था। जो भी कुछ आम आदमी पार्टी में हो रहा था उसको वो नहीं बर्दाश्त कर पा रहे थे। बहुत अच्छी बात है वो बीजेपी में आए हैं। बीजेपी में आए हैं तो उनका स्वागत है।"
इस दौरान अरुण गोविल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर भरोसा जताया है। उन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई है। उससे जो समझ में आता है वो यही है कि सरकार बीजेपी की जरूर बनेगी।"
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अरुण गोविल ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ दिखावे के लिए समर्थन की बात करता है, असल में वह इसके पक्ष में नहीं है। उनके मुताबिक, अगर विपक्ष सच में समर्थन करता तो धर्म के आधार पर चुनाव की मांग नहीं करता।
संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर दी प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, "अगर समर्थक में थे, उसको ओके कर रहे थे तो फिर उन्होंने क्यों रिलिजन के आधार पर जो है वो चुनाव मांगा, नहीं मांगते। वो समर्थन में नहीं हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि बिल गिरने के बाद विपक्षी दलों का व्यवहार भी उनकी मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा, "आज बिल गिरने के बाद जिस तरह के एक्सप्रेशन उनके थे, जिस तरह से वो लोग आपस में मिले, कांग्रेस, एसपी, तृणमूल कांग्रेस वाले एक दूसरे के गले लगे, ये सही नहीं है"
परिसीमन के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी और इसे बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि देश में सीटों का संतुलन बिगड़ चुका है और इसे ठीक करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "परिसिमन बहुत जरूरी है, क्योंकि सीट्स बढ़ेंगी। अमित शाह जी ने ये भी कहा कि 50% सीटें तो बढ़कर मिलेंगी। फिर उनको क्या परेशानी है?" उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से सीटों का संतुलन जरूरी है और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए भी सीटें बढ़ानी होंगी।
Created On :   25 April 2026 6:48 PM IST












