Raghav Chadha On AAP: राघव चड्ढा की बड़ी प्रतिक्रिया, बताया कि क्यों दिल्ली में आम आदमी पार्टी को नहीं मिली थी जीत?

यह भी पढ़े -आप से बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर लगा बड़ा झटका, बीते 24 घंटों में 10 लाख फॉलोअर्स घटे
क्या बोले राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा ने निशाना साधते हुए कहा है कि एक और जरूरी बात यह है कि आज दिल्ली में शीश महल पार्ट टू आ गया है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। अगर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार का कोई एक बड़ा कारण था, तो शीश महल पार्टी की हार के मुख्य कारणों में से एक था। लेकिन आज दिल्ली चुनाव को खत्म हुए एक साल भी नहीं हुआ है, और शीश महल पार्ट टू आ गया है। मुझे हैरानी हो रही है कि आम आदमी पार्टी के जो कुछ बचे हुए अच्छे कार्यकर्ता हैं, जब गली-मोहल्लों में लोग उनसे शीश महल के बारे में सवाल पूछेंगे तो वे क्या जवाब देंगे। आम आदमी पार्टी को इस बारे में सोच-विचार करना चाहिए।
आम आदमी पार्टी को सोचना चाहिए- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने आगे कहा है कि मुझको लगता है कि आम आदमी पार्टी को इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। आम आदमी पार्टी के जो भी बचे-कुचे अच्छे कार्यकर्ता बचे हैं उनके बारे में भी सोचना चाहिए। पार्टी को सोचना चाहिए कि जब दिल्ली के गली और मोहल्लों में कार्यकर्ताओं से शीशमहल पार्ट 2 के बारे में पूछा जाएगा तो वे क्या बोलेंगे।
Created On :   25 April 2026 4:58 PM IST












