Punjab Politics: पंजाब AAP कार्यकर्ताओं में गुस्सा, हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'गद्दार', पुलिस की मौजूदगी में विरोध

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। यह इतना तेज हो गया है कि पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के घर के बाहर विरोध कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के पंजाब के जालंधर स्थित घर की दीवार पर काले रंग से 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया है। साथ ही काले रंग की पट्टी बांधकर विरोध भी जताया है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पार्टी छोड़कर जाने वाले सांसदों पर निशाना साधा है। उन्होंने इन नेताओं को 'गद्दार' बताया है। सांसदों ने सिर्फ पार्टी को ही धोखा नहीं दिया है, बल्कि राज्य की जनता के साथ भी विश्वासघात किया है।
यह भी पढ़े -‘आप’ छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद अपने दम पर पंचायत चुनाव भी नहीं जीत सकते सीएम उमर अब्दुल्ला
BJP पर लगाए ये आरोप
मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पंजाब की राजनीति में कोई जमीन नहीं होने की वजह से दलबदल की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी आप को तोड़ने का प्रयास कर रही है और डर, लालच और दबाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 'बेअदबी' के खिलाफ कड़े कानून लागू है। इसके बाद से भाजपा की बेचैनी स्पष्ट नजर आ रही है।
यह भी पढ़े -राघव चड्ढा के साथ 7 अन्य सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा- 'पत्र लिखकर नियमों का हवाला...'
केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप
भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी पंजाब और पांजाबियों के लिए समस्या बन गई है, क्योंकि जिस चीज में लोगों को खुशी मिलती है, बीजेपी उसे हर हाल में बिगाड़ने की कोशिश करती है। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि पंजाब में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो केंद्र से राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली राहत राशि को रोक दिया गया। इस बीच, हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार लिखने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग काले रंग के स्प्रे पेंट से दीवार पर गद्दार लिख रहे हैं। हालांकि, इस घटना के दौरान पुलिस वहीं खड़ी नजर आ रही है, लेकिन उन्हें हटाने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।
Created On :   25 April 2026 6:11 PM IST












